फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: चोरों को रोक रहे पूर्व पंच को मारी गोली, गांव औलांत में हुई वारदात, पीजीआई रोहतक रेफर

Sat, 29 Oct 2022 12:48 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

शनिवार सुबह करीब 3:30 बजे चोर गांव औलांत के कालू के घर से करीब 45 हजार की नगदी व आभूषण, महेश के घर से 11 हजार नगदी व सोने चांदी के आभूषण और प्रकाश के घर से संदूक उठा कर भाग रहे थे। इसी दौरान पूर्व पंच ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
रेवाड़ी में पूर्व पंच को मारी गोली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी में पूर्व पंच को चोरी कर रहे चोरों को रोकना भारी पड़ गया। जैसे ही पूर्व पंच ने चोरों को रोका, चोरों ने उस पर फायरिंग कर दी। जिसमें पंच गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। मामला रेवाड़ी के गांव औलांत का है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 3:30 बजे चोर गांव औलांत के कालू के घर से करीब 45 हजार की नगदी व आभूषण, महेश के घर से 11 हजार नगदी व सोने चांदी के आभूषण और प्रकाश के घर से संदूक उठा कर भाग रहे थे। इसी दौरान गांव के ही पूर्व पंच विजयपाल ने चोरों के भागने की आवाज सुनी तो उन्होंने चोरों का पीछा करते हुए उनको रोकना चाहा लेकिन चोरों ने उन पर गोलियां चला दी। इसमें विजय पाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को शहर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें