फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस लेट होने से गुस्साए छात्रों ने लगाया जाम

Wed, 19 Oct 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
बस लेट होने पर लगाया जाम - फोटो : बस लेट होने पर लगाया जाम
विज्ञापन
मीरपुर यूनिवर्सिटी को सुबह साढ़े नौ बजे जाने वाली बस लेट होने से  मंगलवार को गुस्साए यूनिवर्सिटी छात्रों बस स्टैंड पर जाम लगा दिया।  छात्रों ने रोडवेज विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा बसों के सही संचालन व  यूनिवर्सिटी में अतिरिक्त बसें लगाने की मांग को भी प्रमुखता से उठाया।  बसस्टैंड पर छात्रों आधे घंटे तक जाम लगाए रखा और नारेबाजी करते रहे। इससे अंबेडकर चौक से लेकर बावल चौक तक वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन


जाम की सूचना  पाकर मौके पर पहुंचे एसडीएम कुशल कटारिया ने छात्रों को समझाकर जाम खुलवाया। इसके तुरंत बाद रोडवेज अधिकारियों ने ने दो बसें यूनिवर्सिटी के  लिए रवाना की। एसडीएम कटारिया ने छात्रों से अपील की कि वे अपनी मांगों को  शांतिप्रिय तरीके से रखें, ना कि जाम लगाकर अन्य लोगों के लिए परेशानी  बढ़ाएं।

वहीं उन्होंने यूनिवर्सिटी रूट पर बस संचालन और भी सुचारू करवाने  की बात कही। रोडवेज विभाग से मौके पर सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।  सीआई भगत सिंह सांभरिया ने बताया कि यूनिवर्सिटी रूट पर रोडवेज बसों के 23  टाइम है। यूनिवर्सिटी व छात्रों की मांग पर बससेवा और भी बेहतर की गई है।  उन्होंने बताया कि कुछ छात्र अनावश्यक रूप से अपनी पब्लिसिटी के लिए अन्य  छात्रों को भड़का रहे हैं, अन्यथा बससेवा सुचारू है।
विज्ञापन


सड़क निर्माण कार्य के चलते बस लेट
सीआई  भगत सिंह सांभरिया ने बताया कि अंबेडकर चौक पर पीडब्लूडी की ओर सड़क  निर्माण का कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते बसों को बाइपास से घूमकर जाना  पड़ता है। ऐसे में कई बार जाम की स्थिति भी बन जाती है। इसी के चलते  कोई-कोई बसें थोड़ा बहुत लेट हो जाती है। यूनिवर्सिटी के लिए मंगलवार को  सुबह 9.10,  9.15 पर बसें टाइम से संचालित हुई है। साढ़े नौ बजे वाली बस  नानू से आ रही थी। सड़क निर्माण कार्य के चलते डिपो पहुंचने में थोड़ी देरी  हो गई थी। उन्होंने बताया कि कुछ उपद्रवी छात्रों ने बस के लेट होने की  वास्तविकता जानते हुए भी जानबूझकर यूनिवर्सिटी छात्रों की भीड़ को भड़काकर  सड़क पर जाम लगाया।

3500 छात्रों में 420 के पास बसपास
एक बस के  लेट होने से पूरा बखेड़ा खड़ा करने वाले छात्रों को रोडवेज अधिकारियों ने  भी एसडीएम के सामने आड़े हाथों लिया। अधिकारियों ने बताया कि यहां से  रोजाना 3500 हजार विवि छात्रों की आवाजाही है, जिसमें से केवल 420 बच्चों  ने बसपास बनवाए हुए हैं। अन्यथा सभी छात्र बिना टिकट के सफर करते हैं और  परिचालक के विरोध करने पर मारपीट व गाली-गलौच पर उतर आते हैं। एसडीएम  कटारिया ने छात्रों से बासपास व टिकट लेकर ही सफर करने की बात कही तथा यूथ  पावर को अनावश्यक प्रदर्शन के लिए इस्तेमाल करने की बजाय समाज व प्रशासन को  सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें