फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल की मासूम के साथ अश्लीलता, काबू

Tue, 11 Oct 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में इलाके के ही युवक ने गांव की छह साल की मासूम के साथ अश्लीलता की। मामला का पता परिजनों को चलने पर आरोपी के खिलाफ स्थानीय सदर थाने में पोक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव काकोड़िया निवासी रघुबीर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


घर लौटते समय भाई से बिछड़ने पर ले गया था घर
मामले की जांच कर रही एएसआई रेशम ने बताया कि बताया कि एक गांव निवासी महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि गत 8 अक्टूबर की शाम को उसके बेटे व छह साल की बेटी घर जा रहे थे। रास्ते में बेटी पीछे रह रही गई। उसके बेटे ढूंढते हुए वापस गए तो वह रघुबीर के घर मिली। बच्ची ने बताया कि रघुबीर ने उसके साथ गलत हरकतें की।

-पंचायत में भी नहीं निकला समाधान, फिर हुआ केस
इस बात को लेकर गांव में पंचायत भी हुई परंतु कोई नतीजा नहीं निकल पाया। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें