खंड के गांव जैनाबाद की एक महिला ने अपने ससुरालियों के खिलाफ तंग करने व दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर खोल थाना पुलिस ने उसके पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया है।जानकारी के अनुसार रेवाड़ी के गांव जैनाबाद की सुनीता की शादी 3 नवंबर 2014 को जिला महेंद्रगढ़ के गांव सूरजनवास में सुनील के साथ हुई थी।
शादी के बाद से पति उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। सुनीता नेे 26 सितंबर 2016 को एसपी को दी शिकायत में कहा है कि उसकी शादी गांव सूरजनवास के सुनील के साथ हुई थी। शादी के 15 दिन बाद से ही उसके ससुराल के लोग दहेज की मांग को लेकर उससे मारपीट करने लगे। उसका पति इनोवा गाड़ी की मांग करने लगा, जो मेरे पिता देने में असमर्थ थे। किसी तरह उसने मौका पाकर परिजनों और पुलिसकर्मियों को मामले की जानकारी दी थी।
इस पर पुलिस दोनों को महेंद्रगढ़ थाना ले गई। उस समय दोनों ने मेरे परिवार व मेरे से माफी मांग ली, लेकिन उनके व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया। अब दो साल बाद खोल थाना पुलिस ने सुनीता की शिकायत पर सूरजनवास निवासी उसका पति सुनील कुमार, सास व ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। डहीना पुलिस चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि कल ही उन्होंने चार्ज लिया है फाइल अभी उनके पास आई नहीं है। फाइल को देख कर वे आगे की कार्रवाई शुरू करेंगे।