आपत्तिजनक फोटो नेट पर डालने की बात कह ब्लैकमेल कर उगाही मांगने वाले आरोपी को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक ने विधवा के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए थे। मामले की जांच कर रहे एसआई देवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी फरीदाबाद के संजय कालोनी निवासी संजय उर्फ सोनू है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने कार्रवाई शुरू की ती।
2013 में व्हाट्स एप के जरिये शुरू हुई थी पहचान
अप्रैल 2013 में थाना क्षेत्र निवासी विधवा महिला की व्हाट्स एप के जरिए आरोपी सोनू के साथ बातचीत शुरु हुई थी, जिसके बाद फोन कॉल शुरू हो गए। कुछ ही समय बाद आरोपी सोनू ने पीड़ित के घर आना जाना शुरू कर दिया और शादी के सपने दिखाकर शारीरिक संबंध बना लिए।।
गर्भवती कर जबरन गिरवाया बच्चा
मार्च 2015 में महिला दो माह से गर्भवती हो गई थी। इस पर उसने संजय को शादी के कहा तो उक्त आरोपी ने गर्भ गिराने की बात कहकर जबरन गर्भपात करा दिया। इस बीच महिला को संजय के शादीशुदा होने की बात पता चली। विरोध करने पर आरोपी ने महिला और उसके बच्चे को मारने या फिर अश्लील फोटो नेट पर डालकर बदनाम करने की धमकी दी थी।