फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में क्राइम बढ़ा: बर्थ डे पार्टी के दौरान दोस्तों में हुआ विवाद, बाद में बोतल से किया जानलेवा हमला

Fri, 16 Jun 2023 11:53 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

हरियाणा चोरी, मारपीट, लूटपाट और डकैती की वारदातें लगा बढ़ती जा रहा है। इसी कड़ी रेवाड़ी में चोरी और हमले की वारदातें सामने आई है। फिलहाल पुलिस इन मामलों में जांच में जुटी है।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी के धारूहेड़ा थाना क्षेत्र के गांव गांव मसानी में बर्थ-डे पार्टी के दौरान दोस्तों में हुए विवाद में एक युवक पर बोतल हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी युवक एक ही गांव के रहने वाले है। शिकायत के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव मसानी निवासी कुलदीप ने बताया कि उसके पास रवि व उसके ममेरे भाई अरमान का फोन आया और उनके घर में आयोजित बर्थ-डे पार्टी में आने के लिए कहा। विपुल गार्डन सोसायटी के सामने कार्तिक, रवि, मनीष व एक अन्य युवक उसके कार में लेने के आ गए।

विज्ञापन


केक काटने के बाद सभी दोस्त रवि के घर पर पी रहे थे शराब
केक काटने के बाद सभी लोग रवि के घर पर बैठ कर शराब पीने लग गए। वह शराब नहीं पीने के कारण गली में जाकर खड़े हो गए। इसी दौरान रवि व मनीष भी गली में आकर बात करने लग गए। कुलदीप ने रवि और मनीष से उनकी कंपनी से शिकायत आने के बारे में कहा तो दोनों आवेश में आ गए और मारपीट शुरू कर दी।

मनीष ने टूटी हुई बोतल पेट में घोंपी
कुलदीप का आरोप है कि रवि व मनीष के बुलाने पर कार्तिक, अरमान, तरुण व तनसुख भी वहां आ गए और सभी ने मारपीट शुरू कर दी। गौरव ने बीयर की बोतल उसके सिर में मारपीट और मनीष ने टूटी हुई बोतल उसके पेट में घोंप दी। बेहोशी की हालत में सभी उसे वहीं पड़ा छोड़ कर धमकी देते हुए भाग गए। गांव निवासी एक युवक ने अपने टेंपो में डाल कर उसे अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को वारदात के बारे में सूचना दी। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने कुलदीप की शिकायत पर आरोपियाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

कर्जदारों से परेशान युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

रेवाड़ी में बावल के गांव नांगल शहबाजपुर में वीरवार की रात को करीब 26 वर्षीय युवक ने सदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव कमरे में लटकता हुआ मिला। परिजनों के अनुसार कर्ज से तंग आकर उसने मौत को गले लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद जांच शुरू कर दी। गांव का युवक विजयंत रात को खाना खाने के बाद अपने कमरे में सो गया था। सुबह जब वह देर तक नहीं उठा तो परिजनों ने उसके कमरे में जाकर देखा। उसका शव पंखे के हुक से लटक रहा था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना बावल पुलिस मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन

बावल में बुजुर्ग से मारपीट कर 2 लाख रुपए से भरा बैग छीना

रेवाड़ी में बावल कस्बा के साबन चौक फ्लाईओवर के नीचे शुक्रवार को बाइक सवार दो आरोपियों एक बुजुर्ग से मारपीट करने के बाद 2 लाख रुपए से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने नाकेबंदी करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। शाहपुर निवासी मीरसिंह बावल सचिवालय में जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए शुक्रवार सुबह आया था। रजिस्ट्री नहीं होने के कारण वह पैदल अपने घर की ओर जा रहा था। फ्लाईओवर के नीचे पहुंचने पर दो बाइक सवार उसके पास आकर रुक गए। उन्होंने मीरसिंह की थप्पड़ों से पिटाई शुरू कर दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें