रेवाड़ी में बावल के गांव नांगल शहबाजपुर में वीरवार की रात को करीब 26 वर्षीय युवक ने सदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव कमरे में लटकता हुआ मिला। परिजनों के अनुसार कर्ज से तंग आकर उसने मौत को गले लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद जांच शुरू कर दी। गांव का युवक विजयंत रात को खाना खाने के बाद अपने कमरे में सो गया था। सुबह जब वह देर तक नहीं उठा तो परिजनों ने उसके कमरे में जाकर देखा। उसका शव पंखे के हुक से लटक रहा था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना बावल पुलिस मौके पर पहुंच गई।
रेवाड़ी में बावल कस्बा के साबन चौक फ्लाईओवर के नीचे शुक्रवार को बाइक सवार दो आरोपियों एक बुजुर्ग से मारपीट करने के बाद 2 लाख रुपए से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने नाकेबंदी करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। शाहपुर निवासी मीरसिंह बावल सचिवालय में जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए शुक्रवार सुबह आया था। रजिस्ट्री नहीं होने के कारण वह पैदल अपने घर की ओर जा रहा था। फ्लाईओवर के नीचे पहुंचने पर दो बाइक सवार उसके पास आकर रुक गए। उन्होंने मीरसिंह की थप्पड़ों से पिटाई शुरू कर दी।