फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारकर हत्या की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 22 Jan 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 सिटी थाना पुलिस ने मोहल्ला बलभद्रसराय मोहल्ले में अप्रैल महीने में एक युवक को गोली मारकर हत्या की कोशिश करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान विकास नगर निवासी सचिन के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों को पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि 9 अप्रैल 2016 को बलभद्र सराय निवासी शिवम अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान रामबास निवासी प्रेम उर्फ कालिया, हुसैनपुर निवासी ललित, कुतुबपुर निवासी मोनिया व सचिन बाइक से वहां पहुंचे। शिवम ने आरोप लगाया था कि इस दौरान ललित पिस्तौल निकाल कर शिवम पर गोली चला दी थी। जिससे वह घायल हो गया । गोली चलने की आवाज सुन कर अन्य लोग वहां पहुंच गए तथा आरोपी वहां से भाग गए। घटना के बाद आरोपी अपनी मोटरसाइकिल वहीं पर छोड़ गए थे। पुलिस ने शिवम की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें