फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: रेवाड़ी में खड़ी प्रोफेसर की कार का गुरुग्राम में कटा चालान, शराब पीकर वाहन चलाना दर्शाया

Mon, 24 Apr 2023 08:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

प्रोफेसर ने बताया कि वह कॉलेज आने-जाने के लिए स्कूटी का प्रयोग करते हैं। रजिस्ट्रेशन नंबर का फर्जी तरीके से प्रयोग करने का अंदेशा उन्होंने जताया। कुछ दिन पूर्व सीआईएसएफ प्रोफेसर की कार का भी ऐसे ही चालान कटा था। 
विज्ञापन
चालान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी में गढ़ी बोलनी रोड स्थित सोसाइटी में घर के अंदर खड़ी प्रोफेसर की कार का गुरुग्राम के एमजी रोड पर चालान कट गया। चालान का कारण शराब पीकर वाहन चलाना दिखाया गया है। प्रोफेसर के मोबाइल पर चालान कटने का मैसेज आने के बाद पता लगा।

विज्ञापन


उन्होंने ई-मेल के जरिए गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर और रेवाड़ी पुलिस अधीक्षक को मामले की शिकायत दी है। ऐसे ही कुछ दिन पहले सीआईएसएफ के कमांडेंट की दिल्ली में खड़ी कार का रेवाड़ी में चालान कटने का मामला भी सामने आ चुका है। कमांडेंट ने कसौला थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी।

गढ़ी बोलनी रोड स्थित गुरुटेक सोसाइटी में रहने वाले आनंद प्रकाश शहर के राजकीय कालेज में प्रोफेसर हैं। उनकी कार काफी समय से घर पर खड़ी हुई है। 15 अप्रैल की रात को उनके पास कार का चालान कटने का मैसेज आया।
विज्ञापन


मैसेज में आए लिंक के जरिए उन्होंने चालान की कापी डाउनलोड की तो 15 अप्रैल की रात करीब 11 बजे गुरुग्राम के एमजी रोड पर चालान कटना दिखाया गया है। चालक का नाम भी चालान में किसी अन्य व्यक्ति का दिखाया गया है। चालान का कारण शराब पीकर वाहन चलाना दर्शाया है, लेकिन जुर्माना की राशि चालान में नहीं दी गई।

प्रोफेसर आनंद प्रकाश ने बताया कि वह कॉलेज आने-जाने के लिए स्कूटी का प्रयोग करते हैं। कार घर में खड़ी होने के बावजूद उनकी कार का चालान गुरुग्राम में कैसे कटा इस बारे में उन्हें भी समझ नहीं आ रहा। उन्हें किसी अन्य व्यक्ति द्वारा कार के रजिस्ट्रेशन नंबर का फर्जी तरीके से प्रयोग करने का अंदेशा है। उन्होंने सोमवार को मामले की शिकायत ई-मेल के जरिए गुरुग्राम के पुलिस कमिश्नर और रेवाड़ी पुलिस अधीक्षक को भेजी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें