फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चालक लापता, डूबने की आशंका

Fri, 01 Apr 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में ड्राइवर लापता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कोसली। कोसली स्थित एक निजी स्कूल में दिल्ली से स्टाफ को लाने-ले जाने वाला ड्राइवर बृहस्पतिवार दोपहर संदिग्ध हालात में लापता हो गया। खोजबीन में कार, उसके कपड़े और मोबाइल जेएलएन नहर किनारे मिले। फिलहाल युवक की नहर में नहाने के दौरान डूबने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुुलिस ड्राइवर की खोजबीन में लगी है। लापता युवक दिल्ली का निवासी बताया जाता है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोसली स्थित एक निजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दिल्ली का काफी स्टाफ पढ़ाता है। स्टाफ ने अपनी सुविधा के लिए दिल्ली के ही बस चालक रवि यादव(25) को लाने और ले जाने के लिए लगा रखा है। बृहस्पतिवार सुबह स्टाफ कम होने के चलते रवि कार से शेष स्टाफ को स्कूल में छोड़कर कहीं चला गया।

दोपहर करीब ढाई बजे स्टाफ ने स्कूल गेट पर रवि व कार नहीं खड़ी देख फोन किया, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं आया। इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू की गई। कोसली-मलेसियावास रोड पर स्कूल और कोसली के बीच जेएलएन नहर किनारे उसकी कार खड़ी होने की सूचना मिली। इस पर स्टाफ ने मामले की जानकारी स्थानीय कोसली थाना पुलिस को दी। तलाशी के दौरान कार में ही ड्राइवर रवि के कपड़े, मोबाइल भी मिले। फिलहाल स्थितियों के हिसाब से पुलिस फोर्स रवि के नहाने के दौरान नहर में बहने की आशंका जता रही है।
विज्ञापन


नहर बंद करा पुलिस ने शुरू किया सर्च अभियान
युवक के डूबने की सूचना पर कोसली थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार पुलिस फोर्स और गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचे। बहाव बंद कराने के साथ ही नहर में रवि की खोजबीन शुरू की गई। हालांकि देर शाम तक रवि का कुछ पता नहीं लग पाया था।

अचानक बढ़ा बहाव
स्कूल के आलाधिकारी के मुताबिक रवि को तैरना नहीं आता था। वहीं बुधवार तक नहर सूखी थी और बृहस्पतिवार को ही नहर में पानी आया था। दोपहर के समय अचानक नहर का बहाव तेज हो गया। कार का डेक भी चल रहा था। ऐसे में माना जा रहा है रवि अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


प्रारंभिक तौर पर नहर के बहाव की चपेट में आने की ही आशंका जताई जा रही है। पानी रुकवा कर सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
-नरेंद्र कुमार, एसएचओ, कोसली थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें