फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्टल के दम पर पेट्रोल पंप मैनेजर को लूटा

Sat, 03 Oct 2015 12:16 AM IST
रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कसौला थाना क्षेत्र में तीन बाइक सवार बदमाशों ने बृहस्पतिवार देर रात एक पेट्रोल पंप पर पिस्टल के बल पर मैनेजर से हजारों रुपये लूट लिए और फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अब जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज देख रही है।
विज्ञापन


लिलोढ़ गांव निवासी सत्यप्रकाश गांव बोलनी स्थित बलबीर सिंह फिलिंग स्टेशन पर बतौर मैनेजर काम करते हैं। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार देर रात करीब दो बजे बाइकसवार तीन बदमाश पेट्रोल पंप पहुंचे और सत्यप्रकाश की पिस्टल प्वाइंट पर ले लिया। बदमाशों ने मैनेजर से लॉकर की चाभी लेते हुए रखे 65,617 रुपये, 2 एटीएम, एक मोबाइल समेत सत्तर हजार से ज्यादा का माल लूट लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

कार सवार बदमाशों ने राहगीर को पीटा, लूटा
धारूहेड़ा बस स्टैंड के पास कार सवार बदमाशों ने दिन-दहाड़े एक राहगीर को पीटने के साथ ही उससे कुछ हजार की नकदी के अलावा अन्य सामान छीन लिया और फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात कार सवार बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि पटौदी क्षेत्र के शेरपुर निवासी रामबाबू किसी काम से धारूहेड़ा आए थे। करीब दो बजे उसकी स्कॉर्पियो कार सवार युवकों से किसी बात पर बहस हो गई। युवकों ने रामबाबू को पीटने के साथ ही उसकी जेब में रखे 2 हजार रुपये नकदी की अलावा 3 एटीएम और एक मोबाइल छीन लिया। पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें