फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: तीन दिन पूर्व लापता युवक का शव नैनसुखपुरा के जोहड़ से बरामद, दो दिन पूर्व एक युवती से की थी फोन पर बात

Sat, 08 Jul 2023 12:26 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

अलवर जिले के गांव फौलादपुर निवासी जैकी (23) शाहजहांपुर में कोचिंग सेंटर पर जाता था। तीन दिन पहले भी वह घर से कोचिंग जाने की बात कहकर निकला था। लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजनों ने राजस्थान में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद शव जोहड़ से बरामद हुआ।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी के जाटूसाना थाना क्षेत्र के गांव नैनसुखपुरा में एक युवक की लाश जोहड़ से बरामद हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान राजस्थान के अलवर जिले के गांव फौलादपुर निवासी करीब 21 वर्षीय जैकी के रूप में हुई है। वह 3 दिन पूर्व कोचिंग जाने के लिए घर से निकाला था। 

विज्ञापन


प्रेम प्रसंग से जोड़ कर देखा जा रहा मामला
जानकारी के अनुसार अलवर जिले के गांव फौलादपुर निवासी जैकी (23) शाहजहांपुर में कोचिंग सेंटर पर जाता था। तीन दिन पहले भी वह घर से कोचिंग जाने की बात कहकर निकला था। लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजनों ने राजस्थान में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। राजस्थान पुलिस ने जांच की तो जैकी की लोकेशन रेवाड़ी में मिली। लोकेशन ट्रेस करते हुए पुलिस रेवाड़ी पहुंची तो जैकी नहीं मिला।

मृतक के परिजनों के अनुसार
परिजनों के अनुसार पुलिस ने जैकी की कॉल डिटेल निकाली तो पता चला कि उसके मोबाइल से नैनसुखपुरा में किसी के मोबाइल पर बात हुई है। पुलिस जिसके मोबाइल पर बात हुई, उससे पूछताछ करने भी पहुंची थी, लेकिन तब भी जैकी का कोई पता नहीं चल पाया। शनिवार को गांव नैनसुखपुरा के जोहड़ में एक युवक की लाश तैरती दिखी। ग्रामीणों ने लाश को देखकर फौरन जाटूसाना थाना पुलिस को सूचित किया। इसके बाद उसकी पहचान जैकी के रूप में हुई। पुलिस ने जैकी के परिजनों को सूचना दी। जोहड़ से शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया है। सूचना के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस मामले को प्रेम प्रसंद से जोड़कर भी देख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें