गांव नांगल पठानी में खेत के बीचों बीच बनी एक कोठड़ी में अधेड़ का शव पड़ा मिला। मृतक गांव का ही है और तीन दिन पहले घर से लापता था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है।
जाटूसाना थाना पुलिस के अनुसार प्रभाती लाल ने बताया उसका उसका बेटा करण सिंह 1 अक्तूबर को उसके साथ ही खेत में काम करने गया था। वह दूसरे खेत में चला गया जबकि बेटा खेत के कामकाज में लग गया। शाम को वह घर लौट आया लेकिन बेटा नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं लगा। मंगलवार सुबह खेत में बनी कोठड़ी से काफी बदबू आई, चेक किया तो उसमें बेटे का शव पड़ा मिला। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भिजवाया गया है।। फिलहाल मामले में सामान्य कार्रवाई की गई है।
शव करीब तीन दिन पुराना है। शव के पास से शराब की बोतल मिली है,वहीं पूछताछ में भी करण सिंह के शराबी होने की बात सामने आई है। फिलहाल मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा।
-जयभगवान, थाना इंचार्ज, जाटूसाना थाना