फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर हमला, आलू गैंग के बदमाशों पर आरोप

Sun, 20 Dec 2015 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
आलू गैंग के बदमाशों ने अपने ही मोहल्ले के एक युवक पर सुअर चोरी का आरोप लगाते हुए हमलाकर बुरी तरह घायल कर दिया।
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
 धारूहेड़ा चुंगी निवासी राजेश वाल्मीकि ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शुक्रवार शाम बस स्टैंड पर किसी काम से गया हुआ था।

इसी दौरान आलू गैंग के योगेश उर्फ भोटा, प्रवीन उर्फ मियां, पोंटी उर्फ धारा, सेवक उर्फ राधे ने राजेश को एक होटल के बाहर रोक लिया।

इसके बाद उन्होंने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में राजेश को गंभीर चोटें आई है और उसका एक हाथ व पैर फैक्चर बताया गया है। पुलिस ने घायल राजेश की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें