फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आया था शादी का निमंत्रण देने, खींच ले गई मौत

Mon, 04 Jul 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
शादी से पहले खींच ले गई मौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अपनी शादी का निमंत्रण देने आए राजस्थान के गांव माजरा के रहने वाले एक युवक को मौत खींच ले गई। 20 वर्षीय इस युवक की रविवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। इसी के साथ घर में चल रही शादी की खुशियां मातम में बदल गई। वहीं इस हादसे से लड़की और उसके परिजन भी सदमे में हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

बावल की एक निजी कंपनी में कार्यरत 20 वर्षीय अमित रविवार को रेवाड़ी में अपनेरिश्तेदारों के यहां निमंत्रण पत्र बांटने आया था। दिन में कुछ रिश्तेदारों के यहां पर जाने के बाद अमित रेवाड़ी में ही अपनी बुआ के यहां पर जा रहा था। इस दौरान भाड़ावास रोड पर रेवाड़ी-जयपुर रेलवे फाटक को पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद पहुंची जीआरपी पुलिस ने घायल अमित को पायलेट चौक स्थिति एक निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

रविवार की छुट्टी के चलतेे भाई के साथ आया था रेवाड़ी
मृतक अमित के पिता हजारी लाल प्रजापति ने बताया कि अमित बावल में ही एक निजी कंपनी में नौकरी करता था रविवार को छुट्टी होने के चलते वह अपने ताऊ के लड़के के साथ रेवाड़ी में कार्ड बांटने आया था। हजारी लाल ने कहा कि मना करने के बावजूद अमित रेवाड़ी में कार्ड बांटने एवं बुआ के यहां भात नौतने की बात की जिद कर रेवाड़ी आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें