फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में घुसकर मारपीट करके तोड़ा सामान, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान में घुसकर मारपीट करके सामान तोड़ा, मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। डहीना बस स्टॉप पर नाई की दुकान चलाने वाले दुकानदार के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने झगड़ा कर उसका सामान तोड़ डाला। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर डहीना के तीन लोगों के खिलाफ मारपीट और दुकान में तोड़फोड़ करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव बुडौली निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उसने डहीना बस स्टॉप पर नाई की दुकान की हुई है। शनिवार को डहीना निवासी सावन, मनोज और सतपाल सिंह उसकी दुकान पर आए। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आते ही उन्होंने मारपीट करना प्रारंभ कर दिया। इस दौरान दुकान में रखा सामान भी तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। इसके पश्चात पीड़ित ने मामले की जानकारी डहीना पुलिस चौकी दी। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि राजेश और इन आरोपियों के बीच कुछ माह पहले झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें