फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासवर्ड पूछकर निकाले 2

विज्ञापन
विज्ञापन
पासवर्ड पूछकर एकाउंट से निकाले 28 हजार रुपये, मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
एटीएम का पासवर्ड पूछकर अकाउंट से रुपये निकालने की घटनाएं थम नहीं रहीं हैं। शहर थाना क्षेत्र के गांव जाडरा निवासी राजेंद्र से ठग ने बैंक अधिकारी बनकर एटीएम का पासवर्ड पूछकर खाते से 28 हजार रुपये उड़ा लिए। शहर थाना पुलिस ने राजेंद्र की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव जाडरा निवासी राजेंद्र सिंह से बुधवार को ठग ने बैंक अधिकारी बनकर एटीएम का पासवर्ड मालूम कर लिया। इसके बाद उसके एकाउंट से नारनौल स्थित एक एटीएम बूथ से 28 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर उसे पता चला कि उसके खाते से रुपये निकाले हैं। इसके बाद पीड़ित बैंक पहुंचा और वहां अधिकारियों को पूरी तरह घटना से अवगत कराया। इसके बाद बैंक अधिकारियों ने पुलिस में शिकायत की सलाह दी। राजेंद्र ने मामले की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें