फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौके पर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से छीना मोबाइल, मौके पर पकड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर पर शनिवार को एक युवक ने महिला यात्री से मोबाइल छीन लिया। स्टेशन पर तैनात जीआरपी के जवानों ने यात्रियों की मदद से आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया। धारूहेड़ा निवासी सुमित्रा अपने बेटे के साथ भिवानी जाने के लिए स्थानीय रेलवे स्टेशन पर आई थी। महिला स्टेशन पर मोबाइल पर बात कर रही थी। इसी दौरान एक युवक ने उनके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार होने लगा। महिला ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर प्लेटफार्म पर मौजूद जीआरपी के जवानों ने भाग रहे युवक को अन्य यात्रियों की मदद से पकड़ लिया। पुलिस ने युवक की जेब से छीना महिला का मोबाइल बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता अलवर के गांव राजगढ़ निवासी जितेंद्र शर्मा बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें