जहरीला पदार्थ खाने से पार्षद के देवर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। बावल में एक व्यक्ति की विषाक्त पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक सतीश बावल नगर पालिका पार्षद कृष्णा सैनी का देवर है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार सतीश ने रविवार को गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया। युवकी की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे बावल के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए रेवाड़ी रेफर कर दिया। लेकिन सतीश की रास्ते में ही मौत हो गई।