फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे लाइ न पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मासूम की मौत
विज्ञापन

कोसली। कस्बा के रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक तीन वर्षिय बच्ची की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कोसली स्टेशन क्षेत्र के समीप झुग्गियों में रहने वाले राजेंद्र की तीन वर्षीय बेटी दीपाली शुक्रवार दोपहर को अपनी मां के साथ रेलवे स्टेशन पर खड़ी हुई थी। उसकी मां किसी कार्य में व्यस्त हो गई तथा दीपाली रेलवे लाइन पार करने लगी। इसी दौरान दीपाली हिसार की ओर आ रही एक ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद जीआरपी भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी देशराज ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें