फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
आरटीए कार्यालय का ड्राइवर सस्पेंड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में आरटीए कार्यालय में तैनात एक चालक को एडीसी एवं आरटीए सचिव प्रदीप दहिया ने सस्पेंड कर दिया है। चालक की शिकायत ट्रांसपोर्ट कमिश्नर तक पहुंची थी, जिसके बाद कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि आरटीए कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण पिछले लंबे समय से आरटीए सुर्खियों में रखा है। इससे पूर्व भी विजिलेंस की फ्लाइंग की ओर से छापा मार कई कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा चुकी है। सस्पेंड किए गए चालक की शिकायतें लगातार उच्च अधिकारियों के पास पहुंच रही थी। आरोप था कि वह काम में लापरवाही करता है। 18 अप्रैल को ट्रांसपोर्ट कमिश्नर धनपत सिंह के पास भी चालक की शिकायत पहुंची थी, जिसके बाद उन्होंने आरटीए सचिव को कार्रवाई के आदेश दिए थे। एडीसी प्रदीप दहिया ने अगले ही दिन चालक स्नेह को सस्पेंड करने का आदेश दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें