फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा देकर लोट रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा देकर लौट रही छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
खोल थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित स्कूल में परीक्षा देकर लौट रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने सोमवार रात को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मामड़िया आसमपुर निवासी संजू के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि खोल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दसवीं कक्षा की छात्रा 31 मार्च को परीक्षा देने के लिए गांव खोरी स्थित स्कूल में गई थी। परीक्षा देने के बाद वह लौट रही थी। रास्ते में गांव मामडिया आसमपुर निवासी संजू ने छात्रा को रोक लिया और उसका हाथ पकड़ कर जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर बैठाने का प्रयास किया। इसी दौरान छात्रा का भाई उसे लेने के लिए मौके पर पहुंच गया। आरोपी छात्रा और उसके भाई को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। घर जाने के बाद छात्रा ने पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी थी। इसके बाद खोल थाना पुलिस में शिकायत दी गई थी। पुलिस ने संजू के खिलाफ पोक्सो एक्ट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सोमवार रात को पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें