फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में दो की मौत, छह घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-8 पर बुधवार को दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। इसमें छह लोग भी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है। शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि आईएमटी मानेसर से सामान लेकर एक कैंटर आईएमटी बावल की तरफ आ रहा था। हाईवे पर साल्हावास गांव के पुल के समीप हाईवे के किनारे खड़े एक ट्रक से कैंटर की टक्कर हो गई। दुर्घटना में कैंटर चालक उत्तर प्रदेश के गांव मोहम्मदपुर निवासी देवेंद्र और बावल के गांव लोधाना निवासी सहायक प्रीतम गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को ट्रामा सेंटर भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


कैंटर ने ऑटो को मारी टक्कर
एक अन्य घटना में बुधवार दोपहर करीब तीन बजे बनीपुर चौक से धारूहेड़ा की तरफ सवारियां लेकर जा रहे एक ऑटो को कसौला चौक के समीप कैंटर ने टक्कर मार दी। इसमें ऑटो में सवार छह सवारियों को चोटें आई हैं। उनको उपचार के लिए बावल के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों मामलों में कसौला थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

--------
पुलिस के डर से खड़े होते है सड़क किनारे
हाईवे पर पुलिस की जांच से बचने के लिए ट्रक चालक जगह-जगह रोड के किनारे खड़े होकर आने-जाने वाले वाहन चालकों से पुलिस की लोकेशन लेते रहते हैं। ऐसे में रात को अंधेरे के कारण पीछे से आने वाले वाहन चालकों की भिड़ंत हो जाती है। हाईवे पर खड़े वाहनों से टक्कर के कारण एक माह में करीब चार लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि पुलिस की ओर से ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ समय-समय पर कार्रवाई अभियान चलाया जाता है। इसके बावजूद भी ट्रक चालक नियमों को ताक पर रखकर हाईवे पर जाम की स्थिति बना देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें