फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी बोलीं- जल्द करेंगे गिरफ्तारी, तब जाकर माने व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
बावल के एक व्यापारी से फायरिंग कर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर दिया जा रहा धरना मंगलवार को समाप्त हो गया। मंगलवार को जिला पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया ने धरनास्थल पर पहुंचकर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया तो व्यापारियों ने धरना खत्म कर दिया। इससे पहले दूसरे दिन भी बाजार बंद रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया एवं एसडीएम सुरेश कुमार धरनास्थल पर पहुंचे। एसपी ने कहा कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसके लिए एसआईटी का भी गठन किया गया है। बावल के एसएचओ का भी उनकी मांग के अनुसार तबादला कर दिया गया है। व्यापारी थोड़ा संयम रख कर पुलिस की मदद करें। वहीं तिहाड़ा गांव में हुई गिरदावर की हत्या के मामले में भी पुलिस को अहम साक्ष्य हाथ लगे है। पुलिस राजस्थान, गुरुग्राम, सोनीपत और अन्य स्थानों पर भी जांच के लिए जा रही है। जल्द ही हत्या की वारदात से भी पर्दा उठ जाएगा। उन्होंने कहा कि अन्य वारदातों को भी पुलिस जल्द ही सुलझा लेगी। इसके बाद व्यापारी बाजार खोलने पर राजी हो गए। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रधान योगेंद्र पालीवाल, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक रत्नेश बंसल, रामकिशन महलावत, नपा प्रधान अमर सिंह, चेतराम रेवाड़िया, इनेलो नेता श्याम सुंदर सभ्रवाल, सुभाष बंसल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें