रेवाड़ी। रामपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में दूध लाने के लिए पड़ोस में गई महिला के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक महिला के ही गांव का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे खेत में मकान बना कर रहती है। पड़ोस में बने मकान से रोजाना दूध लेकर आती थी। 23 दिसंबर की शाम को भी वह दूध लेकर वापस आ रही थी। रास्ते में गांव निवासी युवक ने उसे रास्ते में रोक लिया और जबरदस्ती सरसों के खेत में ले गया। युवक ने खेत में उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने घर पहुंच कर परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
-----