फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमकी देने के मामले मे

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को घर में घुसकर दी थी धमकी, गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के घर में घुसकर पिस्तौल दिखाते हुए धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांचकर्ता प्रधान सिपाही संदीप ने बताया कि बिठवाना निवासी मोनू उर्फ सचिन को गत दिवस गिरफ्तार करके अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया था। रिमांड के दौरान आरोपी मोनू उर्फ सचिन द्वारा दी गई जानकारी पर उक्त वारदात में शामिल दूसरे आरोपी बिठवाना निवासी काली उर्फ प्रवीण को रविवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। जानकारी अुनसार महिला के पति का आरोपी काली उर्फ प्रवीण के साथ पहले झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश के कारण 16 जनवरी की रात को आरोपी शराब पीकर महिला के घर में घुस गए और पिस्तौल दिखाते हुए धमकी देने लगे। लेकिन शोर सुनकर आसपास के लोगों को एकत्रित होता देख आरोपी मौके से भागने लगे और पिस्तौल मौके पर ही गिर गई थी। इसे मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें