फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही नाम पर एक ने सेना में की नौकरी, दूसरा गांव में बना पंच

विज्ञापन
विज्ञापन
एक ही नाम पर एक ने सेना में की नौकरी, दूसरा गांव में बना पंच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खोल। गांव निमोठ के एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई के सर्टिफिकेट से सेना में नौकरी कर ली। इसके बाद वह डीएमसी में भी नौकरी पूरी कर आया। वहीं दूसरी ओर नौकरी के दौरान उसका छोटा भाई गांव में पंच रहा। अब आरटीआई में हुए खुलासे के पुलिस ने गांव निमोठ निवासी जगदीश की शिकायत पर दोनों भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

डहीना पुलिस चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि निमोठ गांव निवासी जगदीश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने आरटीआई के माध्यम से सेना में नौकरी करके लौटे गांव के रामचंद्र के बारे में जानकारी मांगी थी। आरटीआई में खुलासा हुआ कि रामचंद्र अपने छोटे भाई बिरेंद्र के सर्टिफिकेट पर सेना में वर्ष 1985 में भर्ती हुआ और वर्ष 2003 में वह सेवानिवृत्त होकर लौटा। इसके बाद 2006 से लेकर 2017 तक उसने डीएमसी में नौकरी की। वहीं उसका भाई इस बिरेंद्र वर्ष 2010-2015 तक ग्राम पंचायत निमोठ का सदस्य रहा है। असल में रामचंद्र अपने छोटे भाई बिरेंद्र के सर्टिफिकेट से सेना में भर्ती हुआ था। पुलिस के अनुसार रामचन्द्र ने धोखाधड़ी से जहां सेना में नौकरी करते हुए केंद्र से वेतन लिया। वहीं पेंशन भी ले रहा है जबकि बिरेंद्र ने गांव में पंच रहते हुए हरियाणा सरकार से वेतन लिया है। पुलिस ने जांच के बाद रामचंद्र और बिरेंद्र दोनों भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें