अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
कोसली स्थित भारद्वाज कॉलोनी में चोरों ने एक मकान से नकदी एवं आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मकान मालिक राजकुमार कोसली से बाहर रहते थे। बताया जा रहा है कि चोर मकान से सोने-चांदी के जेवरात, लैपटॉप एवं 15 हजार की नकदी चोरी कर ले गए।