फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: मंदिर में 62 वर्षीय महंत की हत्या, सिर पर मिले चोट के निशान, हत्या का मामला दर्ज

Fri, 17 Mar 2023 11:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

गांव के मंदिर में महंत बलबीर नाथ कई वर्षों से रह रहे थे। वह मंदिर की देखरेख का जिम्मा भी संभाल रहे थे। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा क्षेत्र के गांव ढाकिया में कई वर्षों से मंदिर में रह रहे 62 वर्षीय महंत की हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा दिया। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


गांव के मंदिर में महंत बलबीर नाथ कई वर्षों से रह रहे थे। वह मंदिर की देखरेख का जिम्मा भी संभाल रहे थे। सुबह जब ग्रामीण मंदिर की ओर गए तो महंत मृतावस्था में मिले। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना धारूहेड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

ग्रामीणों के अनुसार मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे आशंका है कि महंत की हत्या की गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराते हुए हत्या का केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महंत के सिर पर चोटों के निशान पाए गए हैं। इससे प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का नजर आ रहा है। पुलिस ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराया है। - प्रह्लाद सिंह, थाना प्रबंधक, धारूहेड़ा थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें