पुलिस के अनुसार पीड़ित ने शिकायत में उक्त आरोपी पर शादी का झांसा देेकर करीब डेढ़ साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इस दौरान वह गर्भवती भी हो गई थी, लेकिन आरोपी ने गोली खिलाकर गर्भपात करा दिया था। पीड़ित ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले भिवाड़ी किसी नेटवर्क कंपनी में कार्य करती थी। साथ की दुकान पर उक्त आरोपी भी काम करता था। इसी दौरान पीड़ित की आरोपी महेंद्र से जान पहचान हो गई। आरोपी पीड़ित को शादी करने का झांसा देकर भिवाड़ी होटलों में ले जाकर दुष्कर्म करता रहा। उसके बाद आरोपी उसे छोड़ कर फरार हो गया। 31 जनवरी को पीड़ित आरोपी से मिलने उसके घर पहुंची। लेकिन आरोपी ने उससे मिलने से इंकार कर दिया । उसके परिजनों ने उसे एक कमरे में बंद कर मारपीट की और जातिसूचक शब्द कहे। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी व उसके परिजनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने बुधवार शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।