फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग हादसों में कंपनी के दो सुरक्षा गार्डों की मौत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग हादसे में दो कंपनी के कर्मचारियों की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत दो कर्मचारियों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने घायल की शिकायत पर कार और कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कसौला पुलिस ने बताया कि राजस्थान के अलवर जिले के कोटकासिम थाना क्षेत्र के गांव रामपुरा लोहडियावास निवासी 50 वर्षीय लीलूराम लिफ्ट लेकर कंपनी में ड्यूटी पर आ रहा था। उसके साथ बावल क्षेत्र के साबन गांव निवासी ओमकार सिंह भी था। शिकायत में बताया कि कार बणीपुर चौक के समीप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसके कारण खिड़की खुलने के बाद लीलूराम कार के नीचे आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा ओमकार सिंह घायल हो गया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने लीलूराम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ओमकार की शिकायत पर गुरुग्राम के मऊ निवासी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

---
कैंटर की टक्कर से बाइक की मौत सवार
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर असाही पुल के समीप एक तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार कंपनी कर्मचारी को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक कर्मचारी कोटकासिम क्षेत्र का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि कोटकासिम थाना क्षेत्र के गांव गुजरीवास निवासी 40 वर्षीय नवल सिंह अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक पर सवार होकर कंपनी में जा रहे थे। असाही पुल के समीप उनकी बाइक को पीछे से एक कैंटर चालक ने टक्कर मार दी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने नवल को मृत घोषित कर दिया। कसौला थाना पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें