फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में चूरा पोस्त लेकर जाता एक यात्री दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन में चूरा पोस्त लेकर जाता एक यात्री दबोचा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। राजकीय रेलवे पुलिस की टीम ने रविवार सुबह करीब पांच बजे उदयपुर से दिल्ली जाने वाली चेतक एक्सप्रेस में सवार एक यात्री से चार किलो चूरा पोस्त बरामद किया है। जीआरपी ने आरोपी यात्री पंजाब के मानसा जिला के सरदुलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव खैराकलां निवासी अमर सिंह को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। राजकीय रेलवे पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह उदयपुर से चलकर दिल्ली जाने वाली ट्रेन स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर सात पर करीब सुबह साढ़े चार बजे आकर रुकी। उसी दौरान जीआरपी के निरीक्षक उर्मिला देवी, एचसी सुरेंद्र कुमार, धर्म सिंह, समय सिंह और कांस्टेबल सोनू के साथ आरपीएफ के सिपाही अजय कुमार यादव की टीम ने ट्रेन में चेकिंग प्रारंभ कर दी। टीम जब इंजन के साथ लगे कोच में पहुंची तो उसमें सवार एक यात्री अपना सामान लेकर नीचे उतर गया। इसके बाद स्टेशन से बाहर जाने का प्रयास करने लगा। टीम को शक हुआ तो उसको जांच के लिए रोका। इससे वह घबरा गया। इसके बाद टीम ने उसको तुरंत हिरासत में लेकर उसके पास मौजूद थैले को अपने कब्जे में उसकी जांच की तो उसमें चूरा पोस्त मिला। यह चूरा पोस्त करीब चार किलो था। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी यात्री अमर सिंह ने बताया कि वह स्वयं भी नशे का सेवन करता है। पंजाब यह काफी महंगा मिलता है। इस वजह से वह स्वयं ही चित्तौड़गढ़ चला गया था। पहली बार यह चूरा पोस्त लेकर आ रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें