फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुआ कंपनी कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से ड्यूटी के लिए निकला कर्मचारी संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ लापता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
धारूहेड़ा।
धारूहेड़ा थाना क्षेत्र के गांव जौनियावास स्थित ल्यूमैक्स कंपनी में कार्यरत एक कर्मचारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। कर्मचारी कंपनी गेट तक आया और वहां से कोई जरूरी काम बताकर वापस चला गया लेकिन घर नहीं पहुंचा है। पुलिस ने लापता कर्मचारी के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में जिला अलवर के गांव खिजूरीवास निवासी महिपाल सिंह ने बताया कि उसका बेटा मनोज कुमार जौनियावास स्थित ल्यूमैक्स में कार्यरत है। 20 जून को वह घर से कंपनी जाने की बात कहकर निकला था। शाम तक घर नहीं पहुंचा। इसके बाद जब परिजन कंपनी पहुंचे तो वहां बताया कि गया कि सुबह ड्यूटी पर तो आया था लेकिन कोई जरूरी काम बताकर तुरंत ही चला गया था। इसके बाद परिजनों ने अपने स्तर पर भी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें