फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्त कराए पांच गौवंश

विज्ञापन
विज्ञापन
गो-तस्करों से मुक्त कराए पांच गोवंश
विज्ञापन

रेवाड़ी। कस्बा धारूहेड़ा में शनिवार की शाम को सीआईए-2 ने एक पिकअप गाड़ी को जब्त कर तीन गाय, एक बछिया व एक बछड़े को मुक्त कराया है। गो-तस्करी के आरोप में पिकअप चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। गौ तस्करों ने पिकअप पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी। अनुमान लगाया जार हा है गो तस्करी में इस्तेमाल पिकअप गाड़ी चोरी की हो सकती है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है। जानकारी के अनुसार सीआईए-2 को सूचना मिली कि एक पिकअप गाड़ी में गोवंश भर कर नूहं की ओर ले जाई जा रही है। पुलिस ने यहां के 75 फीट रोड पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने एक पिकअप गाड़ी को जांच के लिए रोक लिया। इस दौरान पिकअप में तीन गायें, एक बछड़ा व एक बछिया भरी हुई थी। पुलिस ने कागजात की जांच की तो गाड़ी पर लगी नंबर प्लेट फर्जी निकली। आरोपी की पहचान जिला नूहं के गांव कंसाली निवासी काला उर्फ मुफीद के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गो-तस्करी के अतिरिक्त धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रविवार को आरोपी को अदालत से दो दिन का रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें