बस की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। गढ़ी बोलनी रोड पर एक बस की चपेट में आने से साइकिल पर जा रहे एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार गांव लालपुर की ढाणी निवासी 68 वर्षीय प्यारे लाल शुक्रवार शाम गढ़ी बोलनी रोड पर साइकिल से जा रहे थे। गांव के निकट ही एक तेज रफ्तार बस की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।