सड़क दुर्घटना में सेना के जवान की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
कोसली। कोसली रोड पर शुक्रवार की रात सड़क दुर्घटना में घायल हुए सेना के जवान ने दम तोड़ दिया हैे। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब साढे़ नो बजे झज्जर के गांव मुबारीकपुर निवासी सेना का जवान विनोद अपनी बुलेट बाइक पर सवार होकर साथी अशोक के साथ कोसली से गांव की ओर जा रहा था। बिजली निगम के दफ्तर के पास बाइक का बैलेंस बिगड़ने से दोनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को निजी गाड़ी से रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। यहां हालत गंभीर होने के चलते दोनों को दिल्ली सेना अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान छुटटी पर चल रहे विनोद ने दम तोड़ दिया। कोसली थाना इंचार्ज सुरेन्द्र का कहना है कि रात में बाइक से गिरकर दो युवकों के घायल होने कि सूचना मिली थी, लेकिन रात में ही दोनों को दिल्ली सेना अस्पताल भेज दिया था। सैनिक विनोद ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।