फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा शक्ति टीम में तैनात कर्मचारी से मारपीट करने के मामले में चौथा आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी। दुर्गा शक्ति टीम में तैनात जवान से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को काबू कर लिया। इस मामले में पुलिस तीन आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है । एक आरोपी अभी भी फरार है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव छव्वा निवासी निकेश उर्फ निक्की के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार दुर्गा शक्ति टीम में तैनात कांस्टेबल दयाराम व अन्य जवान 25 मार्च को अहीर कॉलेज के नजदीक ड्यूटी पर थे। इसी दौरान अहीर कॉलेज के कुछ छात्र हुड़दंग करने लगे। दुर्गा शक्ति टीम ने मौके पर पहुंच कर युवकों को रोका तो उन्होंने सिपाही दयाराम के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान मौके पर पहुंचे अन्य पुलिस कर्मियों ने अर्जुन, समय सिंह और साहिल को गिरफ्तार कर लिया। उक्त युवक मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें