अवैध पिस्तौल रखने के आरोप में एक गिरफ्तार
रेवाड़ी। शहर थाना पुलिस ने मोहल्ला रामसिंहपुरा में एक युवक को अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार करके उसके पास से एक कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। रविवार की रात को पुलिस को सूचना मिली कि मोहल्ला रामसिंहपुरा में मोहल्ले का ही रहने वाला युवक विकास कुमार संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है और उसके पास अवैध हथियार भी है। सूचना के बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश कार्रवाई की तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा जिसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। जांच के दौरान उसके पास एक देशी पिस्तौल व एक कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।