फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का बैग काटकर उड़ाए सोने के जेवरात

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रक्षाबंधन के दिन अपने ससुराल गुरुग्राम से रेवाड़ी आ रही एक महिला के बैग से सोने से जेवर चोरी हो गए। महिला ने वीरवार को मामले की शिकायत राजकीय रेलवे पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गुरुग्राम के सुल्तानपुर गांव निवासी पूजा देवी ने बताया कि वह रक्षाबंधन के दिन दिल्ली से रेवाड़ी आने वाली पैसेंजर ट्रेन से आ रही थी। त्योहार की वजह से ट्रेन में बहुत अधिक भीड़ थी। उसने अपना बैग कंधे पर लटकाया हुआ था। इसी दौरान किसी ने बैग पर ब्लेड चलाकर उसमें रखे एक तोला सोने की चेन और आधा तोले का सोने का लाकेट उड़ा लिया। महिला के अनुसार इसकी कीमत करीब दो लाख रुपये थी। महिला जब स्टेशन पर उतरी तो उसको चोरी का पता चला। इसके बाद पीड़ित ने दोबारा मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें