फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर मारपीट मामले में एक दर्जन लोगों पर मामला दर्ज...

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर मारपीट मामले में 15 लोगों पर मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शहर के मोहल्ला मेहरवाड़ा स्थित स्कूल में हुए विवाद के बाद बुधवार की रात एक परिवार के सदस्यों पर किए गए हमले के मामले में पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट तथा आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। घटनाक्रम के अनुसार बुधवार की रात को करीब साढ़े एसडीएम कार्यालय में कार्यरत सतीश कुमार के घर पर पहुंचे लगभग 25 लोगों ने आते ही उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। जिससे परिवार के लोगों को काफी चोंटे आई जिसमें छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार ट्रामा सेंटर में चल रहा है। पुलिस ने बताया कि एसडीएम कार्यालय में कार्यरत सतीश कुमार का बेटा ऋषभ एक निजी स्कूल में पढ़ता है। ऋषभ की बुधवार को किसी बात को लेकर अपनी सहपाठी से बुधवार को कहासुनी हो गयी थी। इस बात की जानकारी मिलने पर उक्त छात्र के परिवार के एक सदस्य ने पहले तो पीड़ित छात्र को फोन पर धमकी दी व रात को दो युवक ऋषभ के घर पहुंच गए। आरोप है कि युवकों के पास पिस्तौल भी थी और उन्होंने सतीश के परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। इस बीच 25 के करीब मोटरसाइकिलों पर सवार होकर हमलावर वहां पहुंचे और आते ही उन्होंने लाठी डंडो से सतीश के परिवार के लोगों पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने सभी को बुरी तरह से पीटा। जिसमें अनिल, दीपक, गौरव , पीयूष, ऋषभ व एक अन्य सदस्य को चोट आई है। पुलिस ने घायलों को ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया तथा अनिल कुमार की शिकायत पर प्रदीप, मोहित सहित कुल 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें