फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने छीना महिला का पर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार से लौट रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने छीना पर्स
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शहर में स्नेचिंग की वारदातों में लगातार इजाफा हो रहा है। सेक्टर-18 और कसौला चौक पर सोने की चेन स्नेचिंग के मामलों का अभी तक पुलिस खुलासा भी नहीं कर पाई है। इसी बीच बदमाशों ने शहर में एक और वारदात को अंजाम दिया है। शहर के सरकुलर रोड पर आजाद चौक के निकट मंगलवार देर शाम को बाइक सवार दो बदमाशों ने पैदल जा रही एक महिला का पर्स छीन लिया। शहर के गांधी नगर निवासी शिखा जैन शाम करीब 8 बजे बीएमजी मॉल से खरीदारी करने के बाद पैदल ही अपने घर की तरफ जा रही थी। जब महिला आजाद चौक के पास पहुंची तो बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने पहले बाइक को बिल्कुल धीमे कर लिया बाद में पर्स छीनकर फरार हो गया। पर्स में छह हजार रुपये की नकदी के साथ मोबाइल सहित अन्य सामान था। घटना के बाद महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम में मामले की जानकारी दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शहर में जांच अभियान भी चलाया लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है। शहर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें