धारूहेड़ा में मिला शव, नहीं हो पाई पहचान
अमर उजाला ब्यूरो
धारूहेड़ा। क्षेत्र के बास रोड स्थित जल घर के समीप झोपड़ी में एक अज्ञात शव मिला है। पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 30 साल है। चेहरे पर चोट के निशान हैं। काले रंग की शर्ट और काले की रंग की पेंट पहनी हुई है। पुलिस ने मामले को संदिग्ध देखते हुए शव को पहचान के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाकर आगे की जांच शुरू कर दी है।