फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खोल।
कुंड पुलिस चौकी में एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है। गांव पाली निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी शादी साल 2015 में गुरुग्राम के मोखलवास में हुई थी। शादी के बाद से उसे दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। महिला ने बताया कि उसका पति एयरफोर्स में नौकरी करता है। उसके एक बेटा भी है। पीड़िता ने बताया कि दो सितंबर को पति और देवर ने उसके साथ मारपीट की। किसी तरह वह अपने गांव पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। कुंड पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न एवं मारपीट करने का मामला दर्ज किया हैं। जांच अधिकारी प्रवीण कुमारी ने बताया कि युवती का मेडिकल करवाया जा रहा है। शीघ्र ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें