फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
सदर थाना पुलिस ने पटौदी रोड पर जवाहर लाल नेहरू नहर के पास युवक को अवैध हथियार सहित दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा और कारतूस बरामद किया है। जानकारी अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि जेएलएन नहर के पास एक युवक नशे में घूम रहा है और उसके पास अवैध हथियार है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही दबोचते हुए तलाशी में उसके पास से एक देसी कट्टा और आठ कारतूस बरामद किए। आरोपी की पहचान गांव गोकलगढ़ निवासी सुरेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें