फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी चोरी के मामले मे आरोपी को लिया रिमांड पर, स्कूटी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रामपुरा थाना पुलिस ने स्कूटी चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी को रिमांड पर लेकर चोरी की स्कूटी बरामद की है। इस मामले में मॉडल टाउन थाना पुलिस ने गुरुग्राम के तेलपुरी गांव निवासी विकास उर्फ भोला को गिरफ्तार किया था। मामले की जांच कर रहे एएसआई बिरेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। आरोपी को बाइक चोरी के मामले में मॉडल टाउन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था जिसके बाद उसको भौंडसी जेल में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मॉडल टाउन थाना पुलिस द्वारा पूछताछ पर आरोपी ने आठ जुलाई को शास्त्री नगर से शादी समारोह के बाहर से स्कूटी चोरी की वारदात का खुलासा किया था। इसके बाद रामपुरा पुलिस ने भी अपने यहां से चोरी की गई स्कूटी को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें