सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में होटल मालिक काबू
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
नारनौल रोड स्थित एक होटल में सेक्स रैकेट चलाने वाले होटल संचालक को तीन माह बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उल्लेखनीय है कि रामपुरा थाना पुलिस ने दिसंबर 2017 में नारनौल रोड स्थित निजी होटल में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए दो युवतियों को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया था कि होटल मालिक अश्विन ही पूरा रैकेट चला रहा था। छापेमारी के दौरान वह फरार हो गया था। पुलिस की उसकी लगातार तलाश कर रही थी। मंगलवार रात को पुलिस ने उसे होटल के समीप से ही गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।