हत्या के आरोप में दोस्त पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। धारूहेड़ा कस्बे में रविवार को एक झुग्गी में मिले शव की पहचान हो गई है। मृतक दिल्ली के रधुबीर नगर निवासी धनश्याम के रूप में हुई है। मृतक के भाई की शिकायत पर उसके दोस्त पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। धारूहेड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी हत्यारोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।