फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगेतर पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगेतर पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
झज्जर निवासी एक युवती ने सेना में कार्यरत अपने मंगेतर पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला कोसली थाने में दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई शिकायत में युवती ने बताया कि दो जुलाई को उसकी मंगनी रोहतक के मोखरा गांव निवासी एक युवक के साथ हुई थी। युवती का आरोप है कि नौ अगस्त को उसने कुछ निजी बात करने के लिए उसे कोसली आने के लिए कहा। कोसली आने पर युवक उसे बाइक पर बैठाकर एक रेस्टोरेंट में ले गया। युवती का आरोप है कि यहां उसने उसके साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। कोसली पुलिस ने युवती की शिकायत पर दुष्कर्म का प्रयास, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें