फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। सदर एवं रामपुरा थाना पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की है। सदर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि मुडैया खेड़ा निवासी ओमबीर हांसका गांव में अवैध रूप से शराब बेच रहा है। पुलिस ने दबिश दी और उक्त व्यक्ति को अवैध रूप से शराब बेचते हुए मौके पर ही काबू कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 14 बोतल शराब बरामद की है। वहीं दूसरी तरफ रामपुरा थाना पुलिस ने नेपाल निवासी उमेश को अवैध रूप से शराब बेचते 13 बोतल शराब सहित कुतुबपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में शराब जब्त कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें