अनाज मंडी में किसान की जेब से उड़ाए 17 हजार
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शहर की नई अनाज मंडी में आढ़ती के पास शनिवार को सरसों बेचने आए एक किसान की जेब से चोर ने 17 हजार रुपये उड़ा लिए। किसान की शिकायत पर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव खरखड़ी निवासी किसान पूर्व सरपंच शिवनारायण शनिवार को शहर की नई अनाज मंडी में आढ़ती के पास अपनी सरसों बेचने के लिए आया था। दोपहर करीब एक बजे वह मंडी में ही एक दुकान पर बैठकर चाय पी रहा था। इसी दौरान किसी ने उसकी जेब में रखे करीब 17 हजार रुपये उड़ा लिए। किसान ने चाय पीने के बाद जब रुपये देने के लिए जेब में हाथ डाला तो रुपये गायब थे। इससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी गई। सेक्टर तीन चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने किसान की शिकायत दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।